फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart metres creating lot of problems

स्मार्ट मीटर बन गए जी का जंजाल

Wed, 14 Oct 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Smart metres creating lot of problems
स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल
विज्ञापन

बिल जमा करने के बाद भी जुड़ नहीं रहे कटे कनेक्शन
केस- एक
उपकेंद्र पर दौड़ती रही महिला
चौक इलाके में रहने वाली अंजुमन बानो की बिल न जमा करने पर बिजली काट दी थी। इनके घर स्मार्ट मीटर लगा था। बिजली कटने के चंद घंटे के बाद ही, उन्होंने पूरा बिल भी जमा कर दिया। लेकिन, उनकी बिजली कई दिन तक नहीं जुड़ी।
केस- दो
देर तक रहे अंधेरे में
कुंडली रकाबगंज निवासी उपभोक्ता उर्मिला का कनेक्शन बिल न जमा करने पर काट दिया गया था। इन्होंने बिल जमा करके उसकी रसीद भी उपकेंद्र को दे दी, लेकिन ऑनलाइन बिजली उनकी जोड़ी नहीं जा सके। काफी देर तक परिवार अंधेरे में रहा।
विज्ञापन

राजधानी में जिन उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगे, जी का जंजाल बन गए। ये मीटर किसी के घर में तेज चल रहे हैं तो किसी की बिजली कट जाती और बिल जमा करने के बाद भी जुड़ने में कई-कई दिन तक लग जाते हैं। दावा था कि उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने से उन्हें बहुत सहूलियत मिलेगी। लेकिन सब उल्टा हो रहा है। स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं की बिजली काटने और जोड़ने का काम निजी हाथ में होने के कारण लेसा के अधिकारी असहाय हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बाकी बिल की रकम जमा करने के बाद कभी-कभी पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली काटने से परहेज
राजधानी के कई उपखंड अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर रहे और उनके बकाया हैं तब भी उनकी बिजली काटने से परहेज कर रहे हैं। वजह उपभोक्ता बिल जमा कर देता है तब भी उसकी बिजली चालू होने में कई घंटे लगा जाते हैं।
नेटवर्क का भी संकट
चौक के उपखंड अधिकारी बीएन सिंह चौहान ने बताया कि घनी आबादी में स्मार्ट मीटर को पर्याप्त नेटवर्क नहीं मिल रहा है। बिजली री कनेक्ट करने के लिए ऑनलाइन कमांड भेजते हैं तो कमजोर नेटवर्क के कारण बिजली चालू नहीं हो पाती।

मांगी है रिपोर्ट
एक पखवाड़े के भीतर जितने भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली बिल जमा करने की बाद देर से चालू हुई है, उसकी सभी अधिशासी अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी गई है। इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
- मधुकर वर्मा, मुख्य अभियंता लेसा सिस जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed