फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart classes will be run in 400 council schools using IIT Madras' formula

Lucknow News: आईआईटी मद्रास के फॉर्मूले से 400 परिषदीय स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास

Sat, 01 Mar 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Smart classes will be run in 400 council schools using IIT Madras' formula
लखनऊ। नए सत्र 2025-26 से शहर के 400 परिषदीय स्कूलों में आईआईटी मद्रास के फॉर्मूले पर स्मार्ट क्लास से पढ़ाई शुरू होगी। इससे करीब 30 हजार बच्चों को फायदा होगा। शुक्रवार को पहले चरण में 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन




मुख्य विकास भवन में शिक्षकों को ऑनलाइन व स्मार्ट क्लास के फायदे बताए गए। यह भी सिखाया गया कि आज के दौर के हिसाब से वे कैसे बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

राज्य परियोजना व स्कूल शिक्षा महानिदेशक निदेशक की ओर से आईआईटी मद्रास की प्रवर्तक संस्था से निशुल्क एमओयू किया गया है। इसके तहत शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के लिए प्रशिक्षण मिलना शुरू हुआ है। ये शिक्षक नए सत्र से बच्चों को स्मार्ट क्लास से पढ़ाएंगे।
विज्ञापन




आईआईटी के परियोजना सलाहकार नागाराजन ने कहा कि डिजिटल युग में छोटे बच्चे रोचक तरीके से ज्यादा बेहतर पढ़ सकते हैं। इन्हें थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल कराने की जरूरत है। बच्चे जितना रटकर नहीं सीख सकते, उतना देखकर सीख सकते हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, बीएसए राम प्रवेश, बीईओ मुख्यालय राम प्रवेश सहित सभी बीईओ व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की होगी स्मार्ट क्लास

स्कूलों में स्मार्ट क्लास इंटरैक्टिव बोर्ड, डिस्प्ले व ऑडियो-विजुअल प्रमुख सेटअप लगाया गया है। प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक अपने सहयोगी शिक्षक को भी प्रशिक्षित करेंगे। अन्य 300 स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण मार्च में पूरा हो जाएगा। एक अप्रैल से जब बच्चे स्कूल पहुंचेंगे तो स्मार्ट क्लास से पढ़ाई करेंगे। शहर में 1618 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें से 378 में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हो गई है। मार्च तक 22 अन्य स्कूलों में काम पूरा हो जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed