{"_id":"118633e7b15b818eb0a1ba74c5d7f018","slug":"small-house-extra-money-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसल बिल्डर्स से खफा हो गए अखिलेश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसल बिल्डर्स से खफा हो गए अखिलेश!
आशुतोष्ा मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद पथ पर स्थित अंसल की हाईटेक सिटी पर सवाल खड़े किए। सीएम ने कहा है कि अंसल वाले पैसा ज्यादा लेते हैं और कमरे छोटे बनाते हैं।
विज्ञापन
छोटे कमरों में छोटी खिड़कियां होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमरों न डिजाइन अच्छे हैं न ही लैंडस्केपिंग। इसीलिए हम पड़ोस में आ गए हैं। आवास विकास ने सबसे बढ़िया आर्किटेक्ट चुना है।
विज्ञापन
कम पैसे में बड़े कमरों वाले मकान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क, बिजली और पानी की दशा सुधारने के भी प्रयास शुरू किये जाएंगे।
रविवार को कैंसर जागरूकता के लिए रोटरी क्लब की महिला शाखा इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी से जीडी गोयनका स्कूल तक निकाली गई ‘पिंक वॉक’ के शुभारम्भ पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंसल में कार्यरत बीबी सिंह पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण में वीसी थे। उन्होंने ही आठ साल पहले मुलायम सिंह यादव की सरकार में हाईटेक सिटी की योजना बनाई थी।
झूठ बोलते हैं 24 घंटे बिजली का दावा करने वाले: सीए
भाजपा के पीएम पद केउम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री अखिलेश ने उनके दावों को भी झूठा करार दिया।
कार्यक्रम के दौरान बिजली चले जाने पर जब लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री की ओर उठीं तो उन्होंने कहा कि ‘जो लोग अपने राज्यों में 24 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं, वे झूठ बोलते हैं।
उनके दावे झूठे हैं।’ उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त होगी। उन्होंने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कंपनी जीवीके के साथ सरकार ने समझौता किया है।
इसके तहत आने वाले कुछ वर्षों में शहरी जनता को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को रोजाना 18 घंटे बिजली मिलेगी।
अब वह कुर्सी के उस तरफ हैं। सीएम केअलावा डीएम अनुराग यादव डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलका बंसल सहित करीब बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।