फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Slowness will be investigated in sewer line and road construction

Lucknow News: सीवर लाइन व सड़क निर्माण में सुस्ती की जांच होगी

Wed, 31 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 31 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Slowness will be investigated in sewer line and road construction
रायबरेली। शहर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन और सड़कों को ठीक कराने में बरती जा रही लापरवाही और मनमानी की तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि परिवहन विभाग प्रवर्तन की कार्रवाई में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले एक माह में 15 अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया जा चुका है। इस अभियान को लगातार चलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम को बताया गया कि जिले में 4300 ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। इसमें 2600 ई-रिक्शा शहरी क्षेत्र में चल रहे हैं। डीएम ने कहा कि अब तक केवल 130 अवैध ई-रिक्शा व 45 ऑटो टैक्सी के खिलाफ चालान की कार्रवाई अपेक्षा से कम प्रतीत हो रही है। इस काम में तेजी लाई जाए। शहर के अंदर की सड़कों के आसपास अवैध पार्किंग तथा वेंडिंग जोन की समस्या के समाधान के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed