फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Slowness in operation of 27 national programs, CMO upset

Lucknow News: 27 राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन में सुस्ती, सीएमओ खफा

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Slowness in operation of 27 national programs, CMO upset
91 करोड़ का बजट खर्च करने में ढिलाई पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

समय से बजट खर्च करने का जारी फरमान, ढाई माह में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
फोटो संख्या 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय कार्यक्रम रेंग रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओंं की बेहतरी और मरीजोंं को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 91 करोड़ से अधिक का बजट उपलब्ध है, लेकिन जिले में 27 नेशनल स्वास्थ्य प्रोग्रामों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। बजट होने के बावजूद काम कराने में सुस्ती बरती जा रही है।
सीएचसी स्तर पर एनसीडी क्लीनिकें बंदी के कगार पर हैं तो बाल स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रम भी सुस्त हैं। समीक्षा के बाद सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को बजट खर्च करके राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के आदेश दिए हैं। ढिलाई बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि वित्तीय साल समाप्त होने से पहले बजट खर्च हो जाए।
विज्ञापन

अंधता निवारण, कुष्ठ रोग, क्षयरोग नियंत्रण, मानसिक रोग नियंत्रण, तंबाकू निषेध सहित 27 राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट मिला है। कई बार बैठक में सीएमओ की चेतावनी के बाद भी वित्तीय वर्ष के नौ माह बीत गए हैं, लेकिन 91 करोड़ रुपये अब तक खातों में डंप हैं। एनसीडी क्लीनिकों का सही ढंग से संचालन न होने के कारण मरीजोंं की सीएचसी स्तर पर जांच की समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। अंधता निवारण का कार्यक्रम भी राम भरोसे चल रहा है। वाहनों की व्यवस्था न हो पाने के कारण बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम भी पूरी तरह से प्रभावित है। खराब प्रगति के कारण प्रदेश में जिले का 38वां स्थान है। शासन स्तर से भी इस संबंध में नाराजगी जताई गई है।इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख नेशनल प्रोग्राम में उपलब्ध बजट
राष्ट्रीय कार्यक्रम उपलब्ध बजट (लाखों में)
मैटेरनल हेल्थ 1409.00
चाइल्ड हेल्थ 611.10
फैमिली प्लानिंग 375.49
कंयुनिटी प्रोसेस 3440.00
आरबीएसके 331.19
रोगी कल्याण समिति 77.36
एनसीडी क्लीनिक 305.00
नेशनल लेप्रोसी 135.00
नेशनल वेक्टर बॉर्न 191.10
नेशनल ट्यूब्रेकोलोसिस 435.90
नेशनल रैबीज कंट्रोल 4.47
नेशनल टोबैको कंट्रोल 38.97
अंधता निवारण कार्यक्रम 62.90
बायोमेडिकल वेस्ट 113.35
अन्य प्रोग्राम 633.00

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित कराया जा रहा है। बजट भी समय से खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed