{"_id":"69f372ea73bff5ad3505861f","slug":"slogans-of-my-soil-my-gujarat-rang-out-during-the-foot-march-lucknow-news-c-97-1-ayo1035-148441-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पदयात्रा में लगे मारी माटी, मारू गुजरात के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पदयात्रा में लगे मारी माटी, मारू गुजरात के नारे
Thu, 30 Apr 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
कृषि विवि में गुजरात स्थापना दिवस पर निकाली पदयात्रा।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चार किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई, जिसे कुलपति डाॅ. पीएस. प्रमाणिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में सफाई अभियान भी चलाया गया।
यह पदयात्रा राजभवन के निर्देश पर निकाली गई। पदयात्रा के दौरान शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्र-छात्राओं ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे नारे लगाए। पदयात्रा वीआईपी गेट से शुरू होकर नरेंद्र उद्यान पर समाप्त हुई, जिसका संयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी ने किया। कृषि अधिष्ठाता के नेतृत्व में लेक्चर हॉल के पास शिक्षकों और वैज्ञानिकों ने साफ-सफाई की। मात्स्यिकी अधिष्ठाता सीपी. सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महर्षि वामदेव मंदिर बवां और अयोध्या का भ्रमण किया। उन्हें प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। मात्स्यिकी महाविद्यालय के छात्रों ने गोद लिए गए ग्राम सिधौना में भी स्वच्छता अभियान चलाया।
इनसेट
छात्रों का औद्योगिक और धार्मिक भ्रमण
कुलपति ने कृषि अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में छात्रों के एक दल को औद्योगिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, डॉ. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में वानिकी महाविद्यालय के छात्रों का दल मां कामाख्या मंदिर और जंगल फॉरेस्ट्री के लिए भेजा गया। इन भ्रमणों का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव कराना था।