{"_id":"5d7b5bfc8ebc3e015f566481","slug":"slight-relief-in-traffic-rules-in-up-but-helmet-and-seat-belt-fine-retained","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ट्रैफिक जुर्माने में राहत की तैयारी, लेकिन साथ जुड़ी हैं कुछ शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ट्रैफिक जुर्माने में राहत की तैयारी, लेकिन साथ जुड़ी हैं कुछ शर्तें
Fri, 13 Sep 2019 02:43 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
how you can avoid new traffic challan
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात समेत अन्य प्रदेशों की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी यातायात जुर्माने की राशि में राहत देने जा रही है, लेकिन रियायत उन्हीं नियमों के उल्लंघन में मिलेगी, जिसमें जान का जोखिम कम रहेगा। हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे जीवन रक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर लगने वाला जुर्माना कम नहीं किया जाएगा।
विभागीय सूत्रों के अनुसार परिवहन विभाग के स्तर पर केंद्रीय एक्ट में निर्धारित कड़े जुर्माने से राहत के लिए ‘जान को जितना कम जोखिम, उतना कम जुर्माना’ की तर्ज पर ‘मोटर व्हीकल एक्ट-2019’ में संशोधन का प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
इसमें सरकार की मंशा के मुताबिक उन्हीं नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रावधान किया गया है जिसमें दुर्घटना की स्थिति में जान जाने का जोखिम ज्यादा है। इसमें हेलमेट व सीट बेल्ट महत्वपूर्ण हैं। इसका पालन कराने के लिए प्रदेश सरकार नये मानक भी तय कर सकती है।