फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skills Mahotsav: More than 90 companies participated in the employment fair

कौशल महोत्सव: रोजगार मेले में आईं 90 से अधिक कंपनियां, अंग्रेजी न बोल पाने पर स्नातक को नहीं मिली नौकरी

Sat, 09 Mar 2024 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Mar 2024 09:53 PM IST
सार

 कौशल महोत्सव रोजगार मेला: एनएसडीसी के सीईओ नितिन कपूर के अनुसार, कौशल महोत्सव रोजगार मेले में 90 से अधिक कंपनियां 20 हजार युवाओं को रोजगार देने के लिए शामिल हुई हैं। 

विज्ञापन
Skills Mahotsav: More than 90 companies participated in the employment fair
लखनऊ में कौशल महोत्सव की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को कौशल महोत्सव रोजगार मेले की शुरुआत हुई। सुबह आठ बजे शुरु हुए मेले में चार घंटे पहले से ही युवाओं की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं। 18 साल से लेकर 50 साल तक के बेरोजगार भी इसमें शामिल हुए। लंबे इंतजार के बाद साक्षात्कार से वापस हुए फतेहपुर निवासी अविनाश ने बताया कि इंडिगो में प्रतिभाग करने के लिए केवल स्नातक की डिग्री मांगी गई थी। लेकिन साक्षात्कार से इसलिए वापस कर दिया, क्योंकि मुझे अंग्रेजी बोलना नहीं आता था।

विज्ञापन


लविवि परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 90 से अधिक निजी कंपंनियों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ निवासी रितु सिंह के पास एमकॉम की डिग्री थी। रितु ने इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करने के लिए तीन निजी कंपनियों में प्रतिभाग किया। कुछ ने साक्षात्कार लेकर वापस किया तो किसी ने फोन पर जानकारी देने की बात कहीं। लखनऊ से तरुण मिश्रा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान यह जानकारी मिली कि 15 हजार प्रति माह वेतन मिलेगा, लेकिन यहां आने पर बताया गया कि 10 हजार ही मिलेगा। बरेली के प्रवेश, आजमगढ़ के सौरभ व लखनऊ की स्नेहा सहित अन्य युवाओं को तय योग्यता के अनुसार नौकरी न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


20 हजार युवाओं को रोजगार देने का वादा
एनएसडीसी के सीईओ नितिन कपूर के अनुसार, कौशल महोत्सव रोजगार मेले में 90 से अधिक कंपनियां 20 हजार युवाओं को रोजगार देने के लिए शामिल हुई हैं। इनमें अमेजॉन, एग्रो, जिओ, एसबीआई कार्ड बजाज, कैपिटल, फि्लपकार्ट, एक्सिस बैंक, हुंडई मोटर, इंडिगो, डोमिनोज, लुलु इंडिया शॉपिंग मॉल, मैक्स लाइफ श्रीराम फाइनेंस, वी-मार्ट, जैसी कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहले दिन 8500 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग
 लविवि परिसर में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ संयोजक नीरज सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महोत्सव रोजगार के लिए एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। जहां बेरोजगार नौकरी प्राप्त कर सके और अपने पैरों पर खड़े हो सके। देश की लगभग 100 बड़ी कंपनियों की ओर से 20 हजार से अधिक वैकेंसी के अवसर उपलब्ध हुए हैं। पिछली बार आयोजित रोजगार मेले में पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे।


एनएसडीसी के अनुसार पहले दिन 8500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 5541 का पंजीकरण जबकि 2748 से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आयोजन के लिए एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स, ग्रेजुएट, इंटरमीडिएट और मैट्रिकुलेंट सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह पीएमकेके, पीएमकेवीवाई, अप्रेंटिसशिप और कई कौशल विकास योजनाओं से संबंधित उम्मीदवारों के लिए भी खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed