फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skeleton of missing boring worker found in a pit

Lucknow News: लापता बोरिंग कारीगर का गड्ढे में मिला कंकाल

Fri, 09 May 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of missing boring worker found in a pit
लापता बोरिंग कारीगर का गड्ढे में मिला कंकाल
बख्शी का तालाब। महिगवां में बृहस्पतिवार शाम को को चार दिन से लापता परसऊ निवासी बोरिंग कारीगर सुजीत (22) का कंकाल कुम्हरावां रोड पर स्थित दरियापुर चौराहे के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर सुजीत की बाइक भी गड्ढे में मिली। कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त मृतक के बहनोई भडसर निवासी सोनू ने की।
विज्ञापन


सोनू के मुताबिक सुजीत का बाराबंकी निवासी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन मई को साला उनके घर आया था। विवाद के कारण सुजीत ने शादी में मिली बाइक ससुराल वालों को लौटाने की बात कही थी। पर शराब अधिक पीने के कारण साले को उसकी ससुराल जाने से रोक दिया था। रात में वह एक बजे घर से निकल गया। चार मई की दोपहर में सुजीत के पिता लल्लाराम और बड़े भाई संजीत ने महिंगवा थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे थाना प्रभारी ने घरवालों को सूचना दी थी। एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट ने बताया कि फुटेज में सुजीत बाइक से अकेले जाते दिखे हैं। नशे के कारण दो बाह वाहन से टकराने से बचे थे। चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होने पर सुजीत गड्ढे में गिर गए। आशंका है कि कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed