{"_id":"9263f3c3fc862d47fd6dea64d6f2e1ba","slug":"sk-bhagat-new-dig-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस.के भगत करेंगे मोदी के वाराणसी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस.के भगत करेंगे मोदी के वाराणसी की सुरक्षा
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने गुरुवार शाम को वाराणसी रेंज के नए डीआईजी की तैनाती कर दी है। इसका आदेश गुरुवार शाम को जारी हुआ।
विज्ञापन
जारी आदेश के मुताबिक डीआईजी स्थापना के पद से डीआईजी पीएसी वाराणसी सेक्टर के पद पर पिछले दिनों स्थानांतरित किए गए आईपीएस सुवेंद्र कुमार भगत को अब वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
जबकि वाराणसी रेंज के डीआईजी संजय कक्कड़ को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। भगत मौजूदा सरकार के भरोसेमंद अफसरों में से एक बताए जाते हैं।
उन्हें पिछले दिनों हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम के दौरान भी किसी बेहतर स्थान पर नियुक्त किए जाने पर विचार हुआ था, पर इसे अमल में नहीं लाया जा सका था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य सरकार वाराणसी की सुरक्षा को लेकर खासा गंभीर है, वहीं हिंदुओं के इस धार्मिक नगर पर आतंकी हमले की भी संभावना जताई जा रही है। अतः सरकार सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन