फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sixteen traffic thana provide relief from traffic jams in Lucknow new initiative will also curb road accidents

Lucknow News: राजधानी को जाम से निजात दिलाएंगे 16 ट्रैफिक थाने, नई पहल से सड़क हादसों पर भी लगेगा अंकुश

Tue, 07 Oct 2025 08:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 08:22 AM IST
सार

राजधानी में 16 ट्रैफिक थाने शहरवासियों को जाम से निजात दिलाएंगे। इस नई पहल से सड़क हादसों पर भी अंकुश लगेगा। ये थाने हाईवे से संपर्क वाले क्षेत्रों में बनेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा है। 

विज्ञापन
Sixteen traffic thana provide relief from traffic jams in Lucknow new initiative will also curb road accidents
कैसरबाग चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ की सड़कों को जाम से निजात दिलाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शहर में 16 ट्रैफिक थाने बनेंगे। यातायात पुलिस ने इसका प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजा है। इसे मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, शहर के उन रूटों पर थाने बनाए जाएंगे जहां पर हादसे सबसे अधिक होते हैं और जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही शहर से जुड़ने वाले आगरा एक्सप्रेसवे, कानपुर हाईवे, सुल्तानपुर हाईवे, अयोध्या, रायबरेली और सीतापुर हाईवे पर ट्रैफिक थाने बनाने को प्राथमिकता जाएगी। क्योंकि, हाईवे पर हादसे व जाम की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन


लखनऊ में जाम बड़ी समस्या है। इसके अलावा सड़क हादसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इससे लोगों की मौत हो रही है। इसे रोकने के लिए यह नई पहल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल थानों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर

कमिश्नरेट में ट्रैफिक पुलिस विंग ही यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करती है। इसमें थानों की पुलिस सहयोग करती है, लेकिन मानक के हिसाब से पुलिसकर्मियों की संख्या कम है। जब ट्रैफिक थाने बनेंगे तो उनका मुख्य काम ही यातायात व्यवस्था को संभालना होगा। ट्रैफिक पुलिस की संख्या भी बढ़ेगी। इससे यातायात नियंत्रित करना आसान होगा।

हादसा होने पर घटनास्थल पर जल्द पहुंच सकेगी पुलिस

ट्रैफिक थानों से हाईवे का यातायात बेहतर होने की पूरी संभावना है। वहीं हादसों पर भी अंकुश लगेगा। यही नहीं हादसों के वक्त पुलिस की पहुंच भी जल्द होगी। अगर, शहर के भीतर की बात करें तो भी यातायात नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। कुल मिलाकर ये योजना कारगर साबित हो सकती है।



डीसीपी ट्रैफिक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि यातायात निदेशालय की तरफ से ट्रैफिक थानों का प्रस्ताव मांगा गया था। टीम गठित कर विस्तृत आंकलन किया गया। इसमें शहर में 16 ट्रैफिक थानों की जरूरत पाई गई। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अब निदेशालय आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed