फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six trains will be canceled in UP and 12 will run on changed routes

यात्रीगण ध्यान दें: छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त... 12 के बदले गए रूट; निकलने से पहले देख लें लिस्ट और रूट चार्ट

Mon, 23 Dec 2024 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

यूपी में छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं 12 ट्रेनें बदले गए रूट से चलाई जाएंगी। घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट और रूट चार्ट...

विज्ञापन
Six trains will be canceled in UP and 12 will run on changed routes
ट्रेन फोटो

विस्तार

यूपी में रेल लाइन में काम होने के चलते रेल मार्ग में बाधा आई है। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 से 26 दिसंबर तक छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, 12 ट्रेनें बदले रूट और रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05425/26 भटनी-अयोध्या धाम जंक्शन-भटनी 24 व 25 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। 12531/32 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस और 04137 ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर को कैंसिल रहेंगी। 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन 26 को नहीं चलेगी।

विज्ञापन

इनका बदला गया रूट

02563/64 बरौनी नई दिल्ली दरभंगा व 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 24 दिसंबर को बस्ती के बजाय बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी। 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 24 व 25 दिसंबर को इसी रूट से चलाई जाएगी। 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 24 दिसंबर को और 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल 23 व 24 दिसंबर को बस्ती के बजाय बढ़नी के रास्ते चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

छपरा से 25 दिसंबर को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा में सवा दो घंटे, बांद्रा टर्मिनस से 23 दिसंबर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर से 24 दिसंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 1 घंटा 35 मिनट व काठगोदाम से 23 व 24 दिसंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

मुंडेरवा में नहीं रुकेगी लखनऊ-बरौनी

सीपीआरओ ने बताया कि 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को मुंडेरवा में नहीं रुकेगी। वहीं, 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 25 दिसंबर को मुंडेरवा में नहीं रुकेगी। आगे की तारीखों में पूर्व की तरह दोनों ओर से ट्रेनों का ठहराव होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed