यात्रीगण ध्यान दें: छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त... 12 के बदले गए रूट; निकलने से पहले देख लें लिस्ट और रूट चार्ट
यूपी में छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं 12 ट्रेनें बदले गए रूट से चलाई जाएंगी। घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट और रूट चार्ट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में रेल लाइन में काम होने के चलते रेल मार्ग में बाधा आई है। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 से 26 दिसंबर तक छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, 12 ट्रेनें बदले रूट और रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05425/26 भटनी-अयोध्या धाम जंक्शन-भटनी 24 व 25 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। 12531/32 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस और 04137 ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर को कैंसिल रहेंगी। 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन 26 को नहीं चलेगी।
इनका बदला गया रूट
02563/64 बरौनी नई दिल्ली दरभंगा व 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 24 दिसंबर को बस्ती के बजाय बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी। 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 24 व 25 दिसंबर को इसी रूट से चलाई जाएगी। 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 24 दिसंबर को और 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल 23 व 24 दिसंबर को बस्ती के बजाय बढ़नी के रास्ते चलाई जाएंगी।
रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
छपरा से 25 दिसंबर को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा में सवा दो घंटे, बांद्रा टर्मिनस से 23 दिसंबर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर से 24 दिसंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 1 घंटा 35 मिनट व काठगोदाम से 23 व 24 दिसंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
मुंडेरवा में नहीं रुकेगी लखनऊ-बरौनी
सीपीआरओ ने बताया कि 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को मुंडेरवा में नहीं रुकेगी। वहीं, 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 25 दिसंबर को मुंडेरवा में नहीं रुकेगी। आगे की तारीखों में पूर्व की तरह दोनों ओर से ट्रेनों का ठहराव होता रहेगा।