फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six students from the Rehabilitation University selected for the education service by DSSSB.

Lucknow News: पुनर्वास विवि के छह विद्यार्थियों का डीएसएसएसबी से शिक्षा सेवा में चयन

Fri, 14 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Six students from the Rehabilitation University selected for the education service by DSSSB.
पुनर्वास विवि
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छह विद्यार्थियों का दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (डीएसएसएसबी) से शिक्षा सेवा में चयन हुआ है। उन्हें माध्यमिक प्रवक्ता (पीजीटी कला) पद पर चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों में मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स (एमवीए) के अवनीश भारती, कुलदीप वर्मा, महफूज अली, सलोनी कुमारी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव और बीबीए की प्रगति जायसवाल है। कुलपति संजय सिंह और कुलसचिव रोहित सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। ललित कला विभाग के अनुसार, 50 फीसदी विद्यार्थी हर साल विभिन्न राज्यों की सरकारी, केंद्रीय और निजी सेवाओं में चयनित होते हैं। विभाग के छात्र शिक्षण के साथ वैज्ञानिक शोध संस्थानों, अभियांत्रिकी संस्थानों, कृषि से जुड़ी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। डीएसएसएसबी में इस विभाग के विद्यार्थी पहले भी चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed