{"_id":"6009dd108ebc3e32f057f230","slug":"six-shooter-involved-in-ajeet-murder-case-lucknow-news-lko561071764","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठौता गैंगवारः छह शूटरों ने बरसाई थीं अजीत सिंह पर गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठौता गैंगवारः छह शूटरों ने बरसाई थीं अजीत सिंह पर गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठौता चौराहे पर छह जनवरी की रात छह शूटरों ने मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं।
लखनऊ पुलिस ने शूटर संदीप सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा था। राजधानी पुलिस उसे लेने दिल्ली जाएगी।
वहीं, फरार चार शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की अब तक की पड़ताल में दो चिकित्सक सहित 14 लोगों के नाम सामने आए हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि पूछताछ के लिए पूर्व संासद धनंजय सिंह को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
जेसीपी नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, बुधवार को चंदौली के महुअर कला निवासी संदीप सिंह को अंबेडकरनगर के उकरा गांव से दबोचा गया था।
पूछताछ में सामने आया कि संदीप, गिरधारी उर्फ डॉक्टर उर्फ कन्हैया, रवि यादव, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर, राजेश तोमर उर्फ जय, बंटी उर्फ वीरू उर्फ राजेश उर्फ मुस्तफा ने मिलकर अजीत सिंह पर गोलियां बरसाई थीं।
जवाबी फायर में राजेश तोमर घायल हुआ था। पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर अलकनंदा अपार्टमेंट से 9 एमएम की पिस्तौल व कारतूस बरामद किया है।
वारदात में तीन दोपहिया, एक चार पहिया वाहन का इस्तेमाल
जेसीपी के मुताबिक, संदीप ने बताया कि वारदात के वक्त वह शिवेंद्र सिंह के साथ बाइक से गया था, जबकि राजेश तोमर व बंटी एक बाइक से थे। गिरधारी स्कूटी से रवि यादव संग कठौता के उदय टावर पहुंचा और बंधन लाल कार से था। अजीत व मोहर सामान खरीदकर एसयूवी की ओर लौटे तो सभी ने अजीत पर गोलियां बरसाईं थीं। इसके बाद गिरधारी और रवि स्कूटी से भाग निकले, जबकि संदीप सिंह, शिवेंद्र सिंह, राजेश तोमर और बंटी अपनी बाइक से कमता बस स्टेशन पहुंचे। इसके बाद बंधन की कार से अलकनंदा अपार्टमेंट पहुंचे। यहां संदीप उतर गया और रोडवेज बस से अंबेडकरनगर निकल गया, जबकि घायल राजेश तोमर का इलाज अंकुर व विपुल ने अपार्टमेंट में डॉक्टर से कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सुल्तानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन रहने के बाद वह नोएडा निकल गया और निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है।
शूटर शिवेंद्र ने किराये पर लिए थे दो फ्लैट
पुलिस के मुताबिक, वारदात अंजाम देने के लिए शिवेंद्र सिंह ने सालभर पहले आधार कार्ड पर अलकनंदा अपार्टमेंट में दो फ्लैट किराये पर लिए थे। इसमें एक फ्लैट व्यापारी तो दूसरा बैंक अधिकारी का है। फ्लैट में संदीप, राजेश, बंटी, शिवेंद्र व रवि रहते थे। गिरधारी कभी-कभी आता था। शूटरों ने रेकी करने के बाद ही वारदात अंजाम दी थी और असलहे शिवेंद्र को दे दिए थे। पुलिस ने अपार्टमेंट के पी ब्लॉक स्थित फ्लैट-1102 से पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरधारी ने जुटाए थे पूरब व पश्चिम के शूटर
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड सिंह के कहने पर गिरधारी ने हरियाणा के बंटी और अलीगढ़ के राजेश तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुनील भाटी गिरोह से बुलाया था। इसके अलावा चंदौली के संदीप सिंह, गोरखपुर के रवि यादव और शिवेंद्र को लखनऊ पहुंचाया। संदीप की अखंड से कई बार बातचीत भी हुई। संदीप पर जौनपुर से 2018 में 10 हजार का इनाम घोषित है। उसने जौनपुर के केराकत थानाक्षेत्र में हत्या की थी। इससे पहले उस पर मऊ के रानीपुर थाने से 10 हजार का इनाम था। संदीप पर जौनपुर, चंदौली, मऊ, सुल्तानपुर, आजमगढ़, सोनभद्र में हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी मांगने के 13 केस हैं।
शूटर राजेश का भाई हिरासत में
पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के हरदुआगंज थानाक्षेत्र के भीमनगर निवासी राजेश तोमर का भाई रविंद्र कुमार तोमर बागपत पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसका भाई राजेश तोमर सुनील भाठी गैंग से ताल्लुक रखता है। हत्या के मामले में राजेश छह साल तक तिहाड़ में रहने के बाद छूटा था। वह इस वक्त नोएडा के एक अस्पताल में इलाज करवा रहा है। उधर, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए गिरधारी ने भी पूछताछ में वारदात के दौरान शिवेंद्र, बंधन सिंह और रवि यादव का नाम लिया है। पुलिस तीनों को तलाश रही है।
पूर्व सांसद ने व्हाट्सएप कॉल पर डॉक्टर से की थी बात
जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, सुल्तानपुर के चिकित्सक एके सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह की कॉल आई थी। एक्सरे में घायल राजेश तोमर के पसली की दो हड्डियां टूटी मिलीं। तीसरे दिन ही राजेश निकल गया था। जेसीपी ने बताया कि पूर्व संासद को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
गैंगवार में शामिल आरोपी
पुलिस की अब तक की पड़ताल में 14 लोगों के नाम सामने आये हैं। इसमें दो चिकित्सक, आजमगढ़ जेल में बंद कुंटू सिंह, अखंड सिंह, छह शूटर व चार मददगार बंधन सिंह, प्रिंस, रेहान और विपुल शामिल हैं।