{"_id":"5dceab2b8ebc3e54d146b0d7","slug":"six-people-have-been-arrested-in-connection-with-the-mosque-blast-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर मस्जिद ब्लास्ट मामले में छह गिरफ्तार, आईजी बोले- घटना के पीछे आतंकी संगठन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर मस्जिद ब्लास्ट मामले में छह गिरफ्तार, आईजी बोले- घटना के पीछे आतंकी संगठन नहीं
Fri, 15 Nov 2019 07:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीन कुमार
- फोटो : amar ujala
कुशीनगर के एक इलाके की मस्जिद में विस्फोट मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीन कुमार ने कहा कि के वारदात पीछे कोई आतंकी संगठन नहीं है। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिल सके हैं। वारदात के मुख्य आरोपी कुतुबुद्दीन की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Lucknow: Praveen Kumar, IG, Law & Order on Kushinagar mosque blast incident: Total 6 people have been arrested in connection with the mosque blast case. No terror link has been found in the investigation so far. A detailed investigation against main accused Qutubuddin is on. pic.twitter.com/X7vQmnfg0p
— ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2019
विज्ञापन
बता दें कि कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव के बैरागीपट्टी की मस्जिद में ब्लास्ट हो गया था। शुरुआती जांच में बारूदी विस्फोट की पुष्टि होने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संगीन मामलों में केस दर्ज कर मस्जिद के मौलवी सहित चार को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विस्फोट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा हाजी कुतुबुद्दीन गुरुवार को गोरखपुर से सटे कुशीनगर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया। कुशीनगर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी।