फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six people died in a single day in Bhitargaon

Lucknow News: भीतरगांव में एक ही दिन में छह लोगों की मौत

Wed, 22 Feb 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 22 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six people died in a single day in Bhitargaon
खीरों (रायबरेली)। भीतरगांव ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक ही दिन तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया। किसी की हार्टअटैक तो किसी की बीमारी के चलते जान गई। एक साथ छह मौतों से लोग अवाक रह गए। परिजनों में रोना पिटना मचा है। ग्रामीण भी गमगीन हैं।
विज्ञापन

खीरों ब्लॉक क्षेत्र के भीतरगांव गांव निवासी कमल तिवारी (45) की मंगलवार सुबह नौ बजे हाईअटैक के चलते मौत हो गई। यहीं की रहने वाली सुक्खा लोधी (75) बीमार चल रही थीं। सुबह पांच बजे वह शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान सुक्खा की मौत हो गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद बरियाथोक गांव निवासी शोभनाथ गौतम (62) की सुबह आठ बजे हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। इसी गांव की रहने वाली ननकई प्रजापति (78) की दोपहर एक बजे मौत हो गई। वह बीमार चल रहीं थीं। कालीखेड़ा मजरे भीतरगांव निवासी छत्रपाल लोधी (60) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सुबह नौ बजे छत्रपाल की मौत हो गई। गरवर का पुरवा मजरे भीतरगांव निवासी सुक्खा पाल (75) बीमार रहती थीं। दोपहर 12 बजे उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह ने बताया कि किसी की मौत हार्ट अटैक के चलते तो किसी की बीमारी के चलते मौत हुई है। सभी का अंतिम संस्कार गेंगासो गंगातट पर किया गया। बताया कि ग्राम पंचायत में एक साथ छह लोगों की मौत से सभी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed