फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six new tube wells will be installed, providing relief to a population of one lakh.

Lucknow News: छह नए नलकूप लगेंगे, एक लाख की आबादी को मिलेगी राहत

Tue, 25 Nov 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Six new tube wells will be installed, providing relief to a population of one lakh.

विज्ञापन


लखनऊ। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए कई इलाकों में नए नलकूप लगाए जाएंगे। 15वें वित्त मद से इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। नलकूप लगाने का काम जल निगम करेगा। जहां नए नलकूप लगने हैं, उसकी सूची जलकल विभाग ने जल निगम को भेज दी है। इन नलकूपों के लगने से करीब एक लाख आबादी फायदा होगा।

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए छह नलकूप लगाए जाएंगे, क्योंकि पुराने नलकूप खराब हो गए हैं। ये कम पानी दे रहे हैं जिससे लोगों को समस्या होती है। नलकूप लगाने का काम जल निगम की सीएंडडीएस इकाई करेगी। इस काम पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली किश्त के रूप में आधा बजट जल निगम को जारी कर दिया गया है। ये काम तीन महीने के अंदर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन








यहां लगेंगे नए नलकूप



राजाजीपुरम सेक्टर 12 में कूड़ा घर के पास, राजाजीपुरम ई ब्लॉक, विद्यावती वार्ड प्रथम वार्ड के सेक्टर-एम व के में पानी टंकी के पास और सेक्टर-एन में दुर्गा पूजा पार्क और शीतला देवी वार्ड में सचिवालय एलडीए कॉलोनी में नए नलकूप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed