{"_id":"67630661defd6b6daa0a3bc9","slug":"six-including-woman-injured-in-road-accident-in-fog-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108377-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे में सड़क हादसे में महिला समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे में सड़क हादसे में महिला समेत छह घायल
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर बुधवार सुबह सीताद्वार मोड़ के निकट घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार स्कार्पियो गन्ना लेकर आ रही ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया जहां से इलाज के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।
नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम खरगूपुर निवासी पंकज श्रीवास्तव (40) अपने पुत्र प्रांजल श्रीवास्तव (18) को बुधवार स्कार्पियो से लेकर बहराइच परीक्षा दिलाने जा रहा था। इस दौरान उसके साथ रितेश शुक्ला (18), बहराइच के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत नव्वागढ़ी निवासी अजीत श्रीवास्तव(35), मीना श्रीवास्तव (35), कोतवाली बहराइच पानी टंकी निवासी लकी श्रीवास्तव भी था। जैसे ही स्कॉर्पियो बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार मोड़ पहंची तभी अचानक गन्ना लेकर बलरामपुर जा रही ट्राली से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना में स्कार्पियो सवार सभी घायल हो गए। वहीं मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्विनी कुमार दुबे ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने वाहनों को हटवा कर आवागमन बहाल कराया।
बाक्स में
सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल
श्रावस्ती। गोंडा जिले के थाना खरगूपुर अंतर्गत ग्राम भड़जोतिया निवासी रामलाल यादव मंगलवार किसी काम से भिनगा गया था। देर शाम वापस लौटते समय इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भंमरी भगवानपुर के निकट सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में बुधवार फोरलेन स्थित पुलिस लाइन के निकट प्राइवेट बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पटना खरगौरा के मजरा पटना निवासी अर्जुन (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया है।