{"_id":"69bc603af7640494ef055bc2","slug":"six-in-laws-accused-of-murdering-son-in-law-have-been-arrested-so-far-lucknow-news-c-13-lko1096-1652435-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दामाद की हत्या में आरोपी छह ससुराली अब तक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दामाद की हत्या में आरोपी छह ससुराली अब तक गिरफ्तार
Fri, 20 Mar 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विष्णु के हत्यारोपी सास, ससुर व चार सालियां।
लखनऊ। प्रतापगढ़ के सांगीपुर पीथापुर शाहवरी निवासी प्राइवेट कंपनी कर्मी विष्णु यादव की हत्या प्रेम-विवाह की नाराजगी में की गई थी। ससुराल वालों ने उन्हें बहाने से घर बुलाकर चारपाई के पाये से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने विष्णु की सास, ससुर और चार सालियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चचिया ससुर की तलाश जारी है।
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि 18 मार्च कोे विष्णु के पिता छेदीलाल की तहरीर पर ससुर तीर्थराज, सास सरोज, चचिया ससुर यज्ञ नारायण सिंह, साली राधा सिंह, रत्ना, ज्योति और विधि के खिलाफ हत्या, मारपीट व धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। यज्ञ को छोड़कर सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले आरोपियों ने गुमराह किया। बाद में कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी तीर्थराज ने बताया कि बेटी साक्षी व विष्णु के प्रेम विवाह से वे लोग बहुत नाराज थे। यह रिश्ता उन लोगों को मंजूर नहीं था। इस बात पर कई बार विवाद भी हो चुका था।
इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के अनुसार, घटनास्थल से खून से सनी रूई, चूड़ी के टुकड़े, दुपट्टा, खून से सनी शर्ट, खून लगा हुआ चारपाई का पाया, खून से सने लकड़ी के दो टुकड़े, चाबी का गुच्छा और 170 रुपये भी बरामद हुए। विष्णु का मोबाइल और एक पोटली में उसकी खून लगी सफेद शर्ट, पैंट व बेल्ट भी मिली है।