फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six hospitals sealed, case registered

Lucknow News: छह अस्पताल सील, केस दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 31 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six hospitals sealed, case registered
पिसावां(सीतापुर)। सीएचसी में अवैध अस्पतालों का मकड़जाल फैला हुआ है। शनिवार को अवैध रूप से संचालित छह अस्पताल सील कर दिए गए। इनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चार अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को कस्बे में छापा मारा। कस्बे में संचालित नवजीवन हॉस्पिटल, दुर्गा मेडिकल व क्लीनिक, लखनऊ पाली क्लीनिक, एनबी हॉस्पिटल, आरजे हॉस्पिटल, बरगावां का न्यू एसके मेडिकल सेंटर को सील कर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ये अस्पताल अवैध तरीके से चल रहे थे।
विज्ञापन

इनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं। साथ ही शांति चिकित्सालय, राधिका हॉस्पिटल, हेल्थ मेडिकल स्टोर, फार्मा क्लीनिक को अंतिम चेतावनी दी गई है। छापा पड़ने की सूचना पर कई हॉस्पिटल संचालक अस्पताल बंद कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसीएमओ ने जड़वाया ताला

कल्ली चौराहा। कल्ली चौराहा पर मेडिकल स्टोर की आंड़ में चल रहे क्लीनिक के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने न्यू यादव मेडिकल स्टोर, वर्मा मेडिकल स्टोर, डेंटल क्लीनिक व सहारा हॉस्पिटल की जांच की। न्यू यादव मेडिकल स्टोर, वर्मा मेडिकल स्टोर व सहारा हॉस्पिटल में मरीज मिले। इन अस्पतालों में ताला लगवा दिया गया। पीयूष मेडिकल स्टोर संचालक बंद करके भाग गए। गोंदलामऊ सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि मौके पर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed