फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six hospital will change into covid hosiptal

छह अस्पतालों को बनाया जा रहा कोविड हॉस्पिटल, तैयारी शुरू

Sat, 03 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six hospital will change into covid hosiptal
राजधानी में कोविड अस्पतालों की बढ़ेगी संख्या। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने संग उनकी भर्ती का संकट खड़ा हो गया है। अब मरीजों को भर्ती होने के लिए आठ से दस घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में कोविड बेड के लिए मारामारी मची हुई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में बनाए गए कोविड हॉस्पिटल को दोबारा क्रियाशील किए जाने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि जल्द ही सभी अस्पताल कोविड में तब्दील होने पर बेड का संकट नहीं रहेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि इंटीग्रल, प्रसाद, टीएस मिश्रा अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल चिनहट समेत दो अन्य अस्पताल को कोविड में बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अस्पतालों को मिलाकर अब कुल 1065 नए बेड होंगे। वहीं, पीजीआई जैसे बड़े संस्थानों में मरीज बढ़ने पर भी बेड की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
अभी एल-1 के 10, एल-2 के 40 व एल-3 के 58 बेड पर भर्ती की जा रही है। वहीं, केजीएमयू में एल-1 के 75 व एल-2 व 3 मिलाकर 77 बेड पर भर्ती हो रही है।
इसी तरह लोहिया अस्पताल के एल-1 ग्रेड में 60, एल 2 व 3 में 40 बेड की क्षमता है। सीएमओ के मुताबिक, सभी से बेड की क्षमता बढ़ाए जाने को कहा गया है। सभी जगह पर एक दो दिन में बेड की संख्या बढ़ा ली जाएगी।

बड़े निजी अस्पतालों में कोविड बेड की मारामारी
बड़े निजी अस्पतालों में भी कोविड बेड को लेकर मारामारी मची है। निजी अस्पतालों में लेवल 3 व 2 ग्रेड पर भर्ती की राह कठिन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद ही बड़े निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं करा पा रहे हैं, क्योंकि बेड फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed