फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six get drowned in Rapti river in Shravasti.

Shravasti: गर्मी से परेशान होकर नहाने गए बिजली कर्मचारी राप्ती नदी में डूबे, दो की मौत, बलरामपुर में बालक डूबा

Wed, 19 Jun 2024 06:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

बिजली लाइन ठीक करने के बाद राप्ती नदी में नहाने गए छह कर्मचारी डूब गए जिसमें से दो की मौत हो गई व एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Six get drowned in Rapti river in Shravasti.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

विद्युत लाइन की मरम्मत के बाद गर्मी से बेहाल छह प्राइवेट लाइन मैन बुधवार राप्ती नदी में नहाने चले गए। मधवापुर घाट के निकट नहाते समय सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दो गहरे पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दोनों की लाश नदी से बरामद कर ली। वहीं, सुरक्षित बचाए गए एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा लक्ष्मनपुर निवासी संगमलाल (22) पुत्र महादेव, मनोहर लाल (21) पुत्र लोधे, संदीप (20) पुत्र सुग्रीव, कुलदीप (22) पुत्र सिकंदर, गोलू (22) पुत्र बाउर व देवीदीन (22) पुत्र राजितराम एक ठेकेदार के साथ प्राइवेट लाइनमैन का काम करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवैध निर्माण जमींदोज... मैदान बन गया अकबरनगर, 1320 निर्माण ध्वस्त किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केजीएमयू: महंगी जांचों का 10 साल के लिए फिर दे दिया ठेका, कई जांचें निजी अस्पतालों से भी ज्यादा महंगी


बुधवार को यह सभी विद्युत लाइन की मरम्मत करने गए थे। जहां दोपहर गर्मी अधिक होने के कारण काम से लौटते समय सभी थाना क्षेत्र के ही मधवापुर घाट के निकट राप्ती नदी में नहाने चले गए। जहां नहाते समय अचानक सभी डूबने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कुलदीप, गोलू, देवीदीन व संदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान संदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर जयहरि मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद संगमलाल पुत्र महादेव व मनोहर लाल की लाश को नदी से खोज कर बाहर निकलवाया जिसका पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं, एक ही गांव में दो मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंच गए।

बलरामपुर: राप्ती नदी में नहाने गया बालक डूबा, मौत

बलरामपुर के गौरा चौराहा कुआनों के बाद अब बुधवार को राप्ती नदी में नहाने गया एक बालक डूब गया जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलहुईया भोजपुर गांव निवासी महेश का बेटा धर्मेंद्र कश्यप (12) बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर बह रही राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते हुए वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देते हुए डूबे हुए बालक को खोजने का अभियान शुरू किया। राप्ती नदी के तट पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद ग्रामीणों ने डूबे हुए बालक के शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed