फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six engineers transferred from development authorities

26 आईपीएस के बाद विकास प्राधिकरणों के 6 इंजीनियरों का तबादला

Sat, 03 Feb 2018 09:35 AM IST
26 आईपीएस के बाद विकास प्राधिकरणों के 6 इंजीनियरों का तबादला
26 आईपीएस के बाद विकास प्राधिकरणों के 6 इंजीनियरों का तबादला Updated Sat, 03 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
six engineers transferred from development authorities
Demo Pic - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों में तैनात 6 अधिशासी अभियंताओं का तबादला कर दिया है। वहीं तीन अभियंताओं को प्रोन्नति भी दी गई है।

विज्ञापन


जिन अधिशासी अभियंताओं को तबादला किया गया है, उनमें भूपेन्द्र वीर सिंह को हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण से लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात किया गया है।

इसके अलावा विमल कुमार सोनकर को गोरखपुर से बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, मुकेश कुमार अग्रवाल को मथुरा-वृंदावन से कानपुर विकास प्राधिकरण, सुधीश कुमार सिन्हा को बांदा से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, आशु मित्तल को मेरठ से कानपुर और अनिल कुमार मिश्रा को बरेली से सहारनपुर विकास प्राधिकरण में भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही तीन अभियंताओं को प्रोन्नति दी गई है। कानपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अधीक्षण अभियंता बीरी सिंह को वहीं पर मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन को अधीक्षण अभियंता और गोरखपुर विकास प्राधिकरण में तैनात सहायक अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह को अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed