फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कूली वैन, छह बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 09 Aug 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हुए एक हादसे में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Six children injured in an school van accident in Gosaiganj Lucknow.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ पर शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन का टायर फट गया। वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। वहीं, पीछे से आ रही थार के चालक का आगे चल रही वैन के अचानक पलटने से नियंत्रण बिगड़ गया और डिवाइडर पर कूद गया। वैन सवार छह बच्चे घायल हो गये जबकि थार चालक बाल-बाल बच गया।



राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर देख मेदांता में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने जेसीबी की मदद से वैन और थार को रोड से हटवाकर आवागमन चालू कराया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार सुबह सीएमएस स्कूल की वैन खुर्दही बाजार इलाके से करीब दस बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। प्लासियो के सामने करीब आठ वैन का टायर फट गया और वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रही थार भी बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वैन सवार छह बच्चे घायल हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ही कुछ दूरी पर स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मौजूद डाक्टरों ने आराध्या व माही मौर्या की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। जिसके बाद दोनों छात्राओं को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि हादसे में घायल अन्य छात्र-छात्राओं नंदिनी (9), अर्थ कनौजिया (6) सार्थक शुक्ला व आशुतोष गुप्ता (15) का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे सीएमएस गोमती नगर विस्तार ब्रांच के हैं।

सीएमएस ने जारी किया बयान
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के जन संपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने जारी किए गए बयान में कहा है कि आज सुबह 7 बजे एक (प्राइवेट) निजी वैन जो सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की नहीं थी आठ बच्चों को लेकर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार आ रही थी। पीछे से किसी गाड़ी ने वैन को टक्कर मारी जिससे वैन असंतुलित हो कर पलट गई। मौके पर लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का पता चलते ही ब्रांच की दोनों प्रधानाचार्यों ने तुरंत मेदांता एवं लोहिया अस्पताल पहुंच कर बच्चों का कुशलक्षेम लिया व अभिभावकों को विद्यालय की तरफ से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

Six children injured in an school van accident in Gosaiganj Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हादसे के बाद पलटी स्कूल वैन व पास में मौजूद थार।

Six children injured in an school van accident in Gosaiganj Lucknow.
- फोटो : amar ujala

घटना के बाद भीड़ लग गई। दो बच्चों की हालत गंभीर है। वाहन में सीएमएस गोमती नगर के भी बच्चे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six children injured in an school van accident in Gosaiganj Lucknow.
- फोटो : amar ujala

घटनास्थल पर हादसे के बाद दोनों वाहन।

विज्ञापन
Six children injured in an school van accident in Gosaiganj Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हादसे में घायल हुई छात्रा व क्षतिग्रस्त वाहन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed