फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six arrested with 600 gram smack in Barabanki.

Barabanki: वाट्स एप पर मिली सूचना के आधार पर स्मैक सहित छह तस्करों को दबोचा, बोरे में रखे थे 23 लाख रुपये

Wed, 11 Dec 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2024 05:33 PM IST
सार

बाराबंकी में पुलिस ने स्मैक बेचकर बोरे में रखे गए 23 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने 600 ग्राम स्मैक के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Six arrested with 600 gram smack in Barabanki.
बरामद की गई स्मैक व रुपये। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाट्स एप पर मिली सूचना के आधार पर मंगलवार शाम क्राइम ब्रांच व रामसनेहीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने कोटवासड़क कस्बे में देर रात तक कार्रवाई की। पुलिस ने छह तस्करों को दबोचते हुए उनके पास से 60 ग्राम स्मैक व बेचने के बाद बोरे में भरकर रखे गए व 23 लाख 72 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में कई जगहों पर मार्फीन व स्मैक की बिक्री होने का पता चला है।

विज्ञापन


सोमवार शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि वाट्स एप पर आई सूचना पर सोमवार शाम क्राइम ब्रांच की स्वाट, सर्विलांस व थाना रामसनेहीघाट की संयुक्त पुलिस टीम ने शुभम पाठक के मकान में छापा मारा। यहां 600 ग्राम स्मैक, पांच मोबाइल फोन व एक बोरे में भरकर रखे गए 23 लाख 72 हजार रुपये नकद बरामद किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, 22 को लखनऊ और 25 दिसंबर को चंडीगढ़ में पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बिजली के निजीकरण में हैं कई वित्तीय रोड़े, संवैधानिक तरीके से अब चुनौती देने की तैयारी, सीबीआई जांच की भी मांग


पुलिस ने शुभम के साथ कोटवा सड़क के ही आशीष, धर्मराज और दुर्गेश रावत के अलावा बस्ती जिले के हरैया कस्बा निवासी विनोद व जीत बहादुर को दबोचा। शुभम पाठक अपने पिता स्वर्गीय सत्यप्रकाश पाठक के साथ तस्करी में लिप्त था।

एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की मिलीभगत की संभावना को देखते हुए सीओ से शाम तक रिपोर्ट तलब की गई है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed