फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six arrested in case of injection smugling

रेमडेसिविर और ब्लैकफंगस इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, केजीएमयू के संविदा कर्मी व लोहिया के डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
six arrested in case of injection smugling
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को रेमडेसिविर और ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले छह आरोपियों को सिटी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लिपोसोमन एम्फोटेरिसिन बी के 28 और रेमडेसिविर के 18 इंजेक्शन, आठ मोबाइल, एक कार, दो बाइक और 16 हजार रुपये बरामद किए हैं। इन आरोपियों में केजीएमयू में तैनात दो संविदाकर्मियों के अलावा आरएमएल आईएमएस इमरजेंसी मेडिसिन में तैनात एक डॉक्टर भी शामिल था।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही मूल्य से अधिक दाम पर इंजेक्शन बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई। जांच में सामने आया कि इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में केजीएमयू व राममनोहर लोहिया अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर शामिल हैं। इनका पूरा गिरोह है। इस बीच बुधवार को सूचना मिली कि सिटी स्टेशन के पास स्थित एक निजी होटल में इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर मीटिंग की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, विक्सन फॉर्मास्यूटिकल्स के फ्रेंचाइजी ओनर मो. राकिब, केजीएमयू इमरजेंसी मेडिसिन के संविदाकर्मी मो. आरिफ, केजीएमयू इमरजेंसी मेडिसिन में तैनात संविदाकर्मी टेक्निशियन मो. इमरान, सर्जिकल ग्रुप का सेल्समैन राजेश सिंह, आरएमएल आईएमएस इमरजेंसी मेडिसिन में तैनात डॉ. वामिक हुसैन और चिनहट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में तैनात बलवीर सिंह कालाबाजारी में शामिल थे। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम
पुलिस के मुताबिक, कोविड महामारी के दौरान जबसे मार्केट में इंजेक्शन की डिमांड बढ़ते ही यह गैंग सक्रिय हो गया था। किसी को शक इसलिए नहीं होता था कि ये लोग अस्पताल में काम करते थे। यह गिरोह जरूरतमंदों को एक इंजेक्शन 20 से 25 हजार रुपये में बेचता था। ब्लैक फंगस के दौरान लिपोसोमन एम्फोटेरिसिन बी की डिमांड बढ़ने पर ये लोग उसे मनमानी कीमत पर बेच रहे थे। पुलिस आयुक्त ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed