फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six arrested along with yaseen khan for participating in protest against CAA.

CAA: प्रदर्शन में पहुंचे सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सहित 6 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Wed, 04 Mar 2020 09:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Mar 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
six arrested along with yaseen khan for participating in protest against CAA.
घंटाघर पर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में घंटाघर पर 47 दिन से प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन को मंगलवार देर रात को समर्थन देने पहुंचे सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री मोहम्मद यामीन खान सहित 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


देर रात हुई पुलिस की कार्रवाई पर महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही पुलिस पर सवाल खड़े किये। पुलिस पर आरोप लगा कि पूर्व मंत्री के साथ ही उन्होंने पांच साल की बच्ची को भी हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस ने इसे अफवाह बताया।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार दोपहर दो युवक प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच घुस गये। महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। महिलाओं ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों को छोड़ने की आशंका को देखते हुए महिलाओं ने सतखंडा पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगा। घेराव में घायल महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर गोमतीनगर के उजरियांव में भी महिलाएं 43वें दिन भी प्रदर्शन में डटी रहीं।

पीछे दौड़ने पर बच्ची को जीप से फेंक दिया

हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पूर्व राज्यमंत्री यामीन खान, मोहम्मद सैफ, अब्दुल हन्नान, रईस अहमद, मोहम्मद रईस, उवैस फारूकी पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं का आरोप है कि प्रदर्शन में मौजूद पुरूषों को पुलिस ने खदेड़ना शुरू किया जिससे वहां अफरातफरी मच गई। एक महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके पति के साथ पांच साल की बच्ची को भी उठा लिया और पीछे दौड़ने पर बच्ची को जीप से नीचे धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed