फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   situation not clear on shia waqf board election

गले की फांस बन गए शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव

Fri, 26 Sep 2014 01:31 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Sep 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
situation not clear on shia waqf board election

शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव राज्य सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है। एक नवंबर से पहले चुनाव कराना संवैधानिक बाध्यता है, लेकिन चुनाव को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार चुनाव कराकर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद को नाराज नहीं करना चाहती है। जव्वाद चाहते हैं कि वोटर लिस्ट फिर से तैयार कर चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन


वहीं विभागीय मंत्री मो. आजम खां इस बात से नाराज हैं कि मौलाना के कहने पर सरकार ने चुनाव स्थगित कर दिया।

आजम वर्तमान वोटर लिस्ट में ही चुनाव चाहते हैं। ऐसे में असमंजस में फंसी सरकार चुनाव कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं ले सकी है।

देखें, कब-कब स्‍थगित हुए चुनाव

situation not clear on shia waqf board election

शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव अब तक तीन बार स्थगित हो चुका है। सबसे पहले पिछले साल 12 दिसंबर को सरकार ने अधिसूचना जारी कर 20 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय किया था।

उस समय भी मौलाना कल्बे जव्वाद व हुसैनी टाइगर्स के अध्यक्ष शमीम शम्सी ने चुनाव का विरोध किया था। इसी के बाद सरकार ने चुनाव स्थगित कर दिए थे। दूसरी बार गत जुलाई में चुनाव कराने की अधिसूचना जारी हुई, लेकिन चुनाव नहीं हो सके थे। तीसरी अधिसूचना 31 जुलाई को जारी हुई थी, लेकिन चुनाव फिर स्थगित हो गए।

मो. आजम खां ने चुनाव कराने वाली फाइल पर काफी तल्ख टिप्पणी कर उसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया था, लेकिन यह फाइल आज तक नहीं लौटी है। वहीं, सरकार के सामने भी चुनाव कराने की संवैधानिक बाध्यता है।

सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के कानून के अनुसार शिया वक्फ बोर्ड एक वर्ष से अधिक समय तक खाली नहीं रह सकता है। यह मियाद एक नवंबर 2014 को पूरी हो रही है। ऐसे में एक नवंबर से पहले बोर्ड का गठन जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed