फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Wolf attacked on many people in hargaon Vikas Khand.

सीतापुर: भेड़िये ने कई लोगों पर किया हमला, दहशत का माहौल, काम करने नहीं जा पा रहे खेतों पर

Mon, 02 Sep 2024 02:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

सीतापुर जिले के हरगांव विकास खंड में एक भेड़िये ने कई लोगों पर हमला कर दिया। गांव में दशहत का माहौल है। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं तो लोग काम करने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Sitapur: Wolf attacked on many people in hargaon Vikas Khand.
भेड़िये के हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के विकास खंड हरगांव के तहत ग्राम परसेहरा शरीफपुर में भेड़िये के हमले से कई लोग व मवेशी घायल हो गए। हरगांव में इस तरह की पहली घटना हुई हैं। जब जंगली जानवर ने गांव में घुसकर गांव वालो को शिकार बनाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक परसेहरा शरीफपुर में बीती रात 8 बजे गांव की रोजिदा (30) पत्नी जाबिर के ऊपर जब वह अपने तीन बच्चों के साथ लेटी थी भेड़िये ने हमला कर दिया। बच्चों को बचाने के चक्कर में भेड़िये ने उन्हें काट लिया। इसी तरह गांव के हर्षित दीक्षित पुत्र अनिल दीक्षित के ऊपर भी हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। शोर मचाने पर भेड़िया भाग खड़ा हुआ साथ ही 500 मीटर दूर इसी गांव के मजरे कसिमापुर में रात 9 बजे भेड़िये ने दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भेड़िये का आतंक: सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश- तत्काल कंट्रोल करें, एक उच्चस्तरीय टीम बहराइच रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी


हमले में रामश्री (60) पत्नी अमरीका प्रसाद व कैलाशा (65) पत्नी दीनदयाल घायल हो गईं साथ ही दो बकरियों को भी भेड़िये ने निशाना बनाकर घायल कर दिया। गांव में दहशत का माहौल हैं बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं व गांव के लोग खेतों में काम करने नहीं जा रहे हैं।

एक्शन में वन विभाग, शुरू हुई तलाश
जानकारी पाकर वन क्षेत्राधिकारी हरगांव वीनू पाल मौके पर पहुंची व जानकारी हासिल कर कार्रवाई करने की बात कही साथ ही जब तक भेड़िया पकड़ा नहीं जा रहा सतर्क रहनै की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed