{"_id":"5cb04b9ebdec22144c193e53","slug":"sitapur-wife-killed-her-husband-by-shooting-with-gun-which-she-brought-from-her-mother-s-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः नवविवाहिता ने पति को गोली से उड़ाया, एक साल पहले हुई थी शादी, मायके से लाई थी तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः नवविवाहिता ने पति को गोली से उड़ाया, एक साल पहले हुई थी शादी, मायके से लाई थी तमंचा
Sat, 13 Apr 2019 04:49 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 13 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
पुष्कर और रूबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में मछरेहटा थाना क्षेत्र के हालूपुर गांव में एक नवविवाहिता ने गुरुवार रात अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने उसे तमंचे के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी व एएसपी ने मामले की जांच पड़ताल की है। हालांकि वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मछरेहटा के हालूपुर गांव निवासी पुष्कर उर्फ रामचंद्र (25) पुत्र वंशगोपाल के घर में गुरुवार रात अचानक फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। पुष्कर के कमरे से आहट पाकर परिवारीजन उधर दौड़े।
कमरे में देखा तो सिर में गोली लगने से पुष्कर की मौत हो चुकी थी। शव के पास में ही पुष्कर की पत्नी रूबी हाथ में तमंचा लिए खड़ी थी। ये देख परिवारीजन के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्र किया।
विज्ञापन
रूबी को पकड़ने के साथ ही थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूबी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक खोखा बरामद कर लिया। पूछताछ में रूबी ने पति की गोली मारकर हत्या करना कुबूल कर लिया।

तीन भाइयों में छोटा था पुष्कर
रूबी ने बताया कि वह मायके से असलहा लेकर आई थी। परिवारीजन ने बताया कि रूबी का मायका रामकोट के हासपुर गांव में रामशंकर के यहां है। एक साल पहले ही पुष्कर व रूबी की शादी हुई थी बताते हैं कि रूबी शादी से खुश नहीं थी।
पति से आए दिन उसका झगड़ा होता था। बीते सोमवार को ही वह मायके से आई थी। वारदात की खबर पाकर एसपी एलआर कुमार व एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर रूबी को जेल भेजा जा रहा है।
हालूपुर गांव का पुष्कर खेती करने के साथ ही मजदूरी करने बाहर जाता था। पुष्कर तीन भाई थे। उसके बड़े भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का भाई अंबरीश गांव में ही रहता है। पुष्कर सबसे छोटा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन