Sitapur: जंगली जानवर ने मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, नहर में फेंका
ग्रामीणों ने दावा किया है कि मृत जानवर भेड़िया है। उसने गांव में एक मासूम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर में सोमवार शाम एक जंगली जानवर ने मासूम पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर जानवर को मार डाला। ग्रामीणों का दावा है कि यह भेड़िया है। वहीं, ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी है।
महोली कोतवाली के बड़ागांव मार्ग पर स्थित लुकहा गांव में एक जंगली जानवर ने बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा पांडेय (8) घर से खेतों की तरफ जा रहा था। खेतों से निकले एक जानवर ने मासूम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर जानवर को मार डाला।
ग्रामीणों का दावा है कि भेड़िए ने हमले के बाद अपना ठिकाना गन्ने के खेत में बनाया था। वहीं घेरकर उसे मार दिया है। उसे मारने के बाद ग्रामीण उसे पीठ पर लादकर गांव पहुंचे। इसके बाद जानवर को नहर में डाल दिया। वन विभाग जानवर के शव की तलाश कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.