{"_id":"66f66be8855a6c5498096d10","slug":"sitapur-theft-of-vegetables-in-front-of-laharpur-kotwali-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: पुलिस चौकी के सामने से हजारों रुपये का लहसुन और कीमती सब्जियां चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: पुलिस चौकी के सामने से हजारों रुपये का लहसुन और कीमती सब्जियां चुरा ले गए चोर
Fri, 27 Sep 2024 02:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Sep 2024 02:01 PM IST
सार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र से बीती रात चोरों ने सब्जी की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने लहसुन सहित महंगी सब्जियां चुरा ली।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान से हुई चोरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर क्षेत्र से बीती रात चोर एक पुलिस चौकी के सामने से लहसुन के साथ कीमती सब्जियां चुरा ले गए। सब्जी विक्रेताओं को शुक्रवार सुबह घटना का पता चला। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के केशरीगंज पुलिस चौकी के सामने सब्जी मंडी है। यहां से चोरों ने बीती बृहस्पतिवार को कीमती सब्जियों पर हाथ साफ कर दिया। चोर दो सब्जी विक्रेताओं के यहां से करीब 70 किलो लहसुन, आलू, गोभी, ब्रोकली व अन्य कीमती सब्जियों को चुरा ले गए।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि चोरों ने महंगी सब्जियां चुराई हैं। 70 किलो लहसुन चुरा ले गए जो कि 250 से 300 रुपये प्रति किलो आता है। चोरों ने ब्रोकली चुराई है। उन्होंने बताया कि दो दुकानों में हुई चोरी में आलू, प्याज, लहसुन और ब्रोकली चोर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन