फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: The mystery of the body of a young man found wrapped in black foil has been revealed.

Sitapur: काली पन्नी में लिपटे मिले युवक के शव का राज खुला, लखनऊ के बिल्डर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 10:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Dec 2025 10:26 AM IST
सार

सीतापुर के बिसवां में काली पन्नी में लिपटे मिले युवक के शव का राज खुल गया है। मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी से साक्ष्य तलाश रही है।

विज्ञापन
Sitapur: The mystery of the body of a young man found wrapped in black foil has been revealed.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
सीतापुर जिले के बिसवां में लहरपुर मार्ग पर 5 दिसंबर को काली पन्नी में एक युवक का सड़क किनारे शव पड़ा मिला था। युवक की पहचान बहराइच निवासी दामोदर (37) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दामोदर लखनऊ के बिल्डर विजय गुप्ता की साइट पर काम कर रहा था। वहां एक बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई। हादसे में दामोदर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इसके बाद बिल्डर ने ठेकेदार अलीम और मुनीम अच्छेलाल के साथ मिलकर दामोदर के शव को यहां फेंक दिया था। इंस्पेक्टर मुकुल वर्मा के अनुसार मृतक की पत्नी संगीता की तहरीर पर बिल्डर और उनके दोनों सहयोगियों पर गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामगोपाल हत्याकांड: प्रतीक्षा, प्रायश्चित... फांसी और उम्रकैद, फैसला सुनते ही पीड़ित परिवार के टपके आंसू; कहे ये शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कौन बनेगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? 14 दिसंबर को नाम होगा फाइनल; जानें किसकी चर्चा ज्यादा
सीसीटीवी फुटेज बनेगा अहम साक्ष्य  इस पूरे मामले में पुलिस घटनास्थल से लेकर शव फेंके गए स्थान तक के संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। यह आरोपियों के विरुद्ध अहम साक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed