{"_id":"66288c52e75244c03e042860","slug":"sitapur-son-of-bjp-booth-chief-died-in-an-accident-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: भाजपा पूर्व बूथ अध्यक्ष के पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत, सामने से आ रही बाइक ने मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: भाजपा पूर्व बूथ अध्यक्ष के पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत, सामने से आ रही बाइक ने मारी थी टक्कर
Wed, 24 Apr 2024 10:06 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:06 AM IST
सार
सीतापुर के महमूदाबाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
मृतक शुभम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पैतेपुर निवासी भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष के पुत्र की मंगलवार देर रात हुई मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली के पैतेपुर निवासी शुभम राठौर (24) लखनऊ से घर की ओर जा रहे थे तभी बाराबंकी जनपद के थाना बड़ूपुर क्षेत्र के डफरपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी सीट पर राहुल गांधी नहीं, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार, कार्यालय और गौरीगंज में लग गए पोस्टर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पश्चिम के रण में सरकार के साथ ही भाजपा संगठन की भी परीक्षा, इंडिया गठबंधन का भी सियासी इम्तिहान
इस हादसे में बाइक सवार चारों युवक शुभम (24), अंकित (22) निवासी बड्डूपुर, रोहित (25) व लखनऊ निवासी शाहील (25) लखनऊ रेफर किए गए।
चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता राम शंकर राठौर भाजपा में महमूदाबाद के केसरवारा बूथ अध्यक्ष रहे हैं।