{"_id":"663f33f2847ccd1c450fd630","slug":"sitapur-police-said-anurag-singh-was-not-mentally-fit-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर हत्याकांड: मानसिक रूप से विक्षिप्त था पांच लोगों व खुद की जान लेने वाला अनुराग, ठीक से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर हत्याकांड: मानसिक रूप से विक्षिप्त था पांच लोगों व खुद की जान लेने वाला अनुराग, ठीक से जांच की मांग
Sat, 11 May 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 May 2024 02:31 PM IST
सार
सीतापुर में अपने पांच परिजनों सहित खुद की जान लेने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि वह पढ़ा-लिखा था। मामले की ठीक से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतपुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में शनिवार सुबह दिलदहला देने वाली वारदात हुई। पल्हापुर निवासी अनुराग सिंह ने मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अनुराग सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वहीं, ग्रामीणों की माने तो अनुराग और अजीत दोनों मिलकर 260 बीघा खेती करते थे। अजीत सरकारी शिक्षक था। इस वजह से खेती का काम अनुराग ही संभालता था। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर भी था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीतापुर: मां को मारी गोली, पत्नी की हथौड़े से ली जान, तीन बच्चों को छत से फेंका; पांच कत्ल कर खुद ने दी जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: मासूम बेटे-बेटियों को मारते वक्त न कांपे हाथ, सामने आई पांच लोगों की हत्या और खुद की जान देने की वजह
ग्रामीणों की मानें तो अनुराग पढ़ा लिखा था। वह खरबूजा, तरबूज और शिमला मिर्च आदि की खेती करता था। वहीं, मुख्य रूप से खेती संभालता था। प्रगतिशील किसान था।
पुलिस का उसे इस तरह मानसिक विक्षिप्त बताना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए, तभी सच्चाई बाहर आएगी।