{"_id":"6696c30ddf22e2f2ff052e14","slug":"sitapur-paper-leak-allegation-in-pharmacy-institute-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कालेज में हंगामे का वीडियो वायरल, फार्मेसी इंस्टीट्यूट परीक्षा में पेपर लीक का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कालेज में हंगामे का वीडियो वायरल, फार्मेसी इंस्टीट्यूट परीक्षा में पेपर लीक का आरोप
Wed, 17 Jul 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:32 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि परीक्षा में परीक्षा केंद्र में 20 लोग बैठे थे। उनके पास सारे सवालों के जवाब मौजूद थे। करीब एक घंटे तक वह पेपर देते रहे। नकल की पर्ची हाथ में लेने की कोशिश की गई तो वह पर्ची मुंह में डालकर चबा गए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और परीक्षार्थियों को शांत कराया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक फार्मेसी इंस्टीट्यूट में हंगामे का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कुछ छात्र पेपर लीक की बात कहते हुए हंगामा करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र के गांव परसारपुर में एक इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी है। बताया जा रहा है कि यहां एसजीपीजीआई लखनऊ नर्सिंग ऑफीसर की परीक्षा शाम 4:30 बजे शुरू हुई थी। इंस्टीट्यूट में यह खबर फैल गई कि इसका पेपर लीक हो गया। सूत्रों की माने तो करीब 15 से 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस परीक्षा में परीक्षा केंद्र में 20 लोग बैठे थे। उनके पास सारे सवालों के जवाब मौजूद थे। करीब एक घंटे तक वह पेपर देते रहे। नकल की पर्ची हाथ में लेने की कोशिश की गई तो वह पर्ची मुंह में डालकर चबा गए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और परीक्षार्थियों को शांत कराया। परीक्षार्थियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर हल करवाने में कॉलेज का भी हाथ है। जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस विद्यालय परिसर में पहुंची। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन