{"_id":"661117d6168d759ecf07697b","slug":"sitapur-only-three-mp-s-have-crossed-the-50-percent-vote-share-mark-in-loksabha-election-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: अभी तक बस तीन धुरंधर लगा सके हैं अर्धशतक, दो सांसद कांग्रेस जबकि एक एलकेडी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: अभी तक बस तीन धुरंधर लगा सके हैं अर्धशतक, दो सांसद कांग्रेस जबकि एक एलकेडी का
Sat, 06 Apr 2024 03:07 PM IST
ishwar ashish
उदय प्रकाश सिंह, अमर उजाला, सीतापुर
उदय प्रकाश सिंह, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:07 PM IST
सार
अभी तक लोकसभा चुनाव में सियासी पिच पर सिर्फ तीन ही सांसद हुए हैं जो कि 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू सके हैं। इसमें से दो सांसद कांग्रेस के हैं।
विज्ञापन
जगदीश चंद्र, हरगोविंद और राजेंद्र कुमारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर से दिल्ली का सफर तय करने वाले तीन सांसद ही अब तक चुनावी पिच पर ''50'' बना सके हैं। कुल मतों में से 50 फीसदी का आंकड़ा छूने वाले दो सांसद कांग्रेस जबकि एक एलकेडी के रहे। आखिरी बार 1984 में लोकसभा का दंगल फतह करने वाली राजेंद्र कुमारी बाजपेई ने 50 फीसदी वोट हासिल किए थे। पिछले 40 साल से कोई सांसद यह करिश्मा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
संसदीय सीट सीतापुर को अपना पहला सांसद 1951 में मिला था। अब तक यहां 17 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें 194 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस दरम्यान कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़े तक महज तीन सांसद ही पहुंचने में कामयाब रहे हैं। पहली बार कांग्रेस के जगदीश चंद्र दीक्षित और आखिरी बार राजेंद्र कुमारी बाजपेई ने 50 फीसदी का आंकड़ा छुआ था। एलकेडी सांसद हरगोविंद वर्मा का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है। सबसे ज्यादा मत पाने का हरगोविंद का रिकॉर्ड आज तक कायम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा प्रत्याशी के बिना सुल्तानपुर की सियासी फिजां का अंदाजा मुश्किल, कहीं घोड़े की चाल न चल दे 'हाथी'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: पर्यटकों की पहली पसंद बना रामंदिर, ताजमहल से ज्यादा पहुंचे पर्यटक, कमाई में भी निकला आगे
जगदीश चंद्र को मिले थे 56.67 फीसदी वोट
कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश चंद्र दीक्षित ने 1971 के चुनाव में पहली बार 50 फीसदी से ऊपर वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 235388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जगदीश चंद्र दीक्षित ने 56.67 फीसदी मत पाकर कुर्सी कब्जा जमाया था। भारतीय जन संघ के उम्मीदवार जयनारायण 33.92 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
हरगोविंद ने हासिल किए थे 62.73 फीसदी मत
एलकेडी के उम्मीदवार हरगोविंद वर्मा ने 1977 के चुनाव में यह करिश्मा किया था। इस चुनाव में 316664 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इसमें हरगोविंद को 62.73 फीसदी मत मिले थे। इन्होंने तत्कालीन सांसद जगदीश चंद्र को हराया था। कांग्रेस के जगदीश चंद्र को 27.24 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा था। यह रनर रहे थे।
राजेंद्र कुमारी बाजपेई को मिले थे 50.25 प्रतिशत वोट
कांग्रेस की राजेंद्र कुमारी बाजपेई ने सीतापुर संसदीय सीट के इतिहास में आखिरी बार यह करिश्मा किया था। वर्ष 1984 के चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में कुछ 379569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस की राजेंद्र कुमारी ने 50.25 प्रतिशत मत हासिल किए थे। एलकेडी के हरगोविंद वर्मा 25.01 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।