फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: One more solver arrested in irregularities in nursing exam.

नर्सिंग परीक्षा धांधली: लखनऊ निवासी सॉल्वर सीतापुर में गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Mon, 09 Sep 2024 02:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Sep 2024 02:53 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Sitapur: One more solver arrested in irregularities in nursing exam.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में बीती 15-16 जुलाई को एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में धांधली के मामले में सोमवार को एक और सॉल्वर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का निवासी है।

विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। उस पर 25 हजार  रुपये का इनाम घोषित है। उसे एसओजी व थाना तालगांव की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: मलबा हटाने का काम जारी, जांच टीमें मौके पर मौजूद, इलाके की एक और बिल्डिंग सील
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी डीजीपी बोले, जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिस, कार्रवाई में पूरी निष्पक्षता बरती जाती है


आरोपी लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रामपुर बेहड़ा निवासी रविराज कश्यप है। उसको लहरपुर कसरैला मार्ग परसेण्डी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक  ओप्पो मोबाइल ए 58 बरामद हुआ है। पूर्व में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed