{"_id":"64141ee36839fa167e043ab8","slug":"sitapur-news-storyteller-s-son-murdered-with-sharp-weapons-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : धारदार हथियारों से कथावाचक के बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : धारदार हथियारों से कथावाचक के बेटे की हत्या
Fri, 17 Mar 2023 01:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:33 PM IST
सार
कटरा निवासी धर्मदत्त वाजपेयी कथावाचक हैं। उनका बड़ा पुत्र शोभित वाजपेयी (33) भी उनके साथ ढोल और मजीरा बजाता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग दो बजे आहट मिलने पर शोभित कमरे के बाहर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला कटरा में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का पता चलने पर एसपी गोले सुशील चंद्रभान ने भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कटरा निवासी धर्मदत्त वाजपेयी कथावाचक हैं। उनका बड़ा पुत्र शोभित वाजपेयी (33) भी उनके साथ ढोल और मजीरा बजाता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग दो बजे आहट मिलने पर शोभित कमरे के बाहर गया था। इसी दौरान किसी ने उस पर धारदार हथियारों से वार कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना का पता चलने पर एसपी घुले सशील चंद्रभान ने मौके का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। एसपी ने बताया कि मृतक के पिता धर्मदत्त की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन