फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur News: Innocent raped on the pretext of getting popcorn, innocent had gone to attend the wedding

Sitapur News : पॉपकार्न दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, शादी में शामिल होने गई थी मासूम

Fri, 24 Feb 2023 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Feb 2023 07:40 PM IST
सार

पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Sitapur News: Innocent raped on the pretext of getting popcorn, innocent had gone to attend the wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीतापुर जिले में लहरपुर में तालगांव थाना क्षेत्र में शादी में शामिल होने गई मासूम को पॉपकाॅर्न दिलाने के बहाने एक शख्स ने हवस का शिकार बना लिया। घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को घटना का पता चला, तो बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को शादी थी। बरात रामपुर कला थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। रात लगभग दस बजे गांव की ही एक बच्ची (7) भी शादी में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पॉपकॉर्न देने के बहाने बुला लिया और फिर टेंट के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के पीड़िता के पिता तालगांव थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर को पूरी जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। समारोह में शामिल हुए लोगों का ब्योरा जुटाने के साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed