{"_id":"67bca6944c99c710e70e4a38","slug":"sitapur-fire-broke-out-while-cooking-four-including-one-and-a-half-year-old-innocent-got-burnt-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: खाना बनाते समय लगी आग, डेढ़ वर्षीय मासूम संग चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: खाना बनाते समय लगी आग, डेढ़ वर्षीय मासूम संग चार झुलसे
Mon, 24 Feb 2025 10:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:34 PM IST
सार
सूचना पर आई पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना में डेढ़ साल की एक बच्ची झुलस गई।
विज्ञापन
सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला बागवानी टोला में सोमवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। इसमे एक बच्ची सहित 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर आई पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बागवानी टोला में देर रात खाना बनाते समय किचन में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में हाशिम (46), फरियाद (35), रूबियान (25) व फरियाद की डेढ़ वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से झुलस गयी। आग लगने की सूचना पर घर में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि, रूबियान के यहां बुधवार को शादी है। इस वजह से घर में काफी मेहमान भी थे। समय रहते सभी लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन