फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Elder son Adeeb arrived to meet father Azam Khan

सीतापुर: पिता आजम खान से मिलने पहुंचे बड़े बेटे अदीब, लौटकर बयां किया जेल के अंदर पिता का हाल

Wed, 15 Nov 2023 10:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Nov 2023 10:00 AM IST
सार

हाथ में मोहर लगवाने के बाद अदीब व रामपुर से आए दो अन्य नेता झोले में जरूरी सामान लेकर जेल के अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान अन्य मुलाकात करने वाले लोग भी लाइन में लगे थे।

विज्ञापन
Sitapur: Elder son Adeeb arrived to meet father Azam Khan
आजम खान के बड़े बेटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बेटे अब्दुल्ला के फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में जेल में सजा काट रहे आजम खां से मंगलवार को उनके बड़े बेटे अदीब ने मुलाकात की। सामान्य रूप से वह जेल पहुंचे और अपने पिता का हाल जाना। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस दौरान उनके साथ रामपुर के दो अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां को जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया था। उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम हरदोई कारागार में बंद हैं। मंगलवार को उनके बड़े बेटे अदीब ने जेल के नियमों के हिसाब से पिता आजम खां से मुलाकात की। अपने पिता से उनकी यह दूसरी मुलाकात थी। 
विज्ञापन


हाथ में मोहर लगवाने के बाद अदीब व रामपुर से आए दो अन्य नेता झोले में जरूरी सामान लेकर जेल के अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान अन्य मुलाकात करने वाले लोग भी लाइन में लगे थे। करीब एक घंटे तक अदीब ने आजम से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो इस दौरान आजम से उन्होंने घर के बारे में अधिक बातें की। जेल से बाहर निकलने के बाद अदीब ने मीडिया से दूरी बनाते हुए कहा कि उनके पिता जेल में ठीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल तो जेल ही है...। वहां आराम तो संभव नहीं है। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि आजम के बेटे के साथ पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र और फरहान ने भी जेल नियमों के तहत आजम खां से मुलाकात की है। इस माह में आजम से उनके परिवार के लोगों और करीबियों ने चार मुलाकातें की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed