मरीज की चोटी पकड़कर बेड पर धक्का देने का मामला: अस्पताल के सीएमएस बोले- कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ
सीतापुर जिला अस्पताल के सीएमएस ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि कहीं भी दुर्व्यवहार नहीं हुआ है। मामले में नर्स द्वारा चोटी पकड़कर महिला को खींचने का वीडियो वायरल हुआ था।
विस्तार
उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर दोपहर को एक महिला वार्ड के दरवाजे पर शोर मचा रही थी और उसने अपनी चूड़ियां तोड़ ली। जिस पर नर्स व उसकी दो अन्य सहयोगियों ने महिला को उसके बेड तक पहुंचाया। उसे इंजेक्शन दिया और कंट्रोल किया। ये कहना गलत होगा कि महिला मरीज के साथ कोई दुर्व्यवहार हुआ।
ये भी पढ़ें - वनवास के छह साल बाद सियासी रण में आजम की वापसी मुश्किल, सपा को लगा झटका
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी की छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक: दिए निर्देश- स्वच्छ व सुरक्षित छठ का संदेश दें
Sitapur,UP| At 12.30am on Oct 21,patient banged on ward's doors&broke her bangles.3 people incl the nurse put her to bed,injected&controlled her.Wrong to say misbehavior happened:Dist Hospital CMS on viral video of nurse misbehaving with patient
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 29, 2022
(pic1: screenshot of viral video) pic.twitter.com/N42zNtt6Go
बता दें कि इस घटना का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया था। लोगों ने नर्स के व्यवहार की भर्त्सना की थी। जिस पर जांच के आदेश दिए गए थे।