फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Case filed against four alongwith deputy jailer in death in jail case.

Sitapur: डिप्टी जेलर समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा, रुपये न देने पर प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 18 Nov 2023 02:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Nov 2023 02:04 PM IST
सार

सीतापुर जिला कारागार में संदिग्ध हालत में हुई बंदी की मौत मामले में डिप्टी जेलर सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मृतक को रुपये देने के लिए अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया था।

विज्ञापन
Sitapur: Case filed against four alongwith deputy jailer in death in jail case.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

सीतापुर जिला कारागार में बंदी की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर डिप्टी जेलर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मिश्रिख निवासी बबलू सिंह छेड़छाड़, पॉक्सो और गैंगस्टर के मामले में जिला कारागार में बंद था।

विज्ञापन


आरोप है कि जेल के अंदर डिप्टी जेलर विजयलक्ष्मी गुप्ता, बबलू सिंह से पैसे की मांग करती थी। पैसे ना देने की चलते उसे प्रताड़ित किया जाता था। 14 अप्रैल 2023 को बबलू सिंह को बुरी तरह से पीटा गया।  उसका समुचित इलाज भी नहीं कराया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम': लग सकता है प्रतिबंध, प्रदेश में नहीं बिक पाएंगे हलाल सर्टिफाइड उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंत राजूदास ने दिया विवादित बयान, बोले- स्वामी प्रसाद की जीभ में कैंसर, उसे काट देना चाहिए


मृतक की मां सीमा सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया।

शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि डिप्टी जेलर समेत जिला कारागार में तैनात फार्मासिस्ट शैलेंद्र वर्मा, मुख्य चीफ सुधांशु श्रीवास्तव व अन्य अज्ञात जेल कर्मियों पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed