{"_id":"685abf143b2cbc53110de7a2","slug":"sitapur-body-of-a-10-year-old-boy-found-hanging-from-a-noose-murder-suspected-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: फंदे से लटकता मिला 10 साल के बालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: फंदे से लटकता मिला 10 साल के बालक का शव, हत्या की आशंका
Tue, 24 Jun 2025 08:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:37 PM IST
सार
10 वर्ष के बच्चे का शव फंदे से लटकता मिला है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक बालक इसके पहले अपने दोस्त के साथ आम खाने के लिए बाग में गया था।
विज्ञापन
मृतक अमित (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे में बिसवां मार्ग पर स्थित रामजीवन चौहान के घर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनके पुत्र अमित (10) का शव दुपट्टे से लटकता मिला। रामजीवन परिवार के साथ अमेठी के गौरीगंज में मजदूरी करने गए हैं। घर में केवल अमित व छह वर्षीय बहन सोनी ही थी।
विज्ञापन
अमित मंगलवार सुबह पड़ोस के दोस्त राजा के साथ बाग में आम खाने गया था। बहन सोनी राजा के घर पर थी। बाग से वापस आने पर राजा अपने घर चला गया और अमित अपने घर में रुक गया। करीब एक घंटे बाद दोबारा जब राजा अमित को बुलाने उसके घर गया तो अमित का शव घर के भीतर दुपट्टे से लटकता मिला। राजा ने यह बात सोनी को बताई। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच करते हुए फिंगर प्रिंट आदि साक्ष्य लिए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बच्चे ने खेल-खेल में फांसी लगा ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के परिजनों के अनुसार अमित काफी खुशमिजाज था। मंगलवार को ही अमित कोटे से राशन भी लाया था। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन