{"_id":"684baccb9028ff0bad065ff6","slug":"sitapur-bike-riders-shot-the-salesman-of-a-country-liquor-shop-condition-critical-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: देशी शराब ठेका के सेल्समैन को बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: देशी शराब ठेका के सेल्समैन को बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Fri, 13 Jun 2025 10:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, पिसावां (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, पिसावां (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:14 AM IST
सार
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक देशी शराब ठेका के सेल्समैन को बाइक सवारों ने गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेल्समैन पंकज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात देशी शराब ठेका पर काम कर रहे सेल्स मैन को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गये। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के तेंदुआ निवासी पंकज (40) इलाके के भाकुरहा मे देशी शराब ठेका की दुकान में सेल्समैन है। बृहस्पतिवार देर रात वह दुकान बंद होने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान तेंदुआ मोड़ पर पीछे से आये दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट मे जा लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आये ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए। जहां पेट में गोली फंसी होने के कारण डॉक्टरों ने ट्रामा रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे उनका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन