फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Azam Khan's troubles increased, another warrant came to jail, case of taking recognition of school from fake documents

आजम खां की मुश्किलें बढ़ीं: जेल आया एक और वारंट, फर्जी दस्तावेज से स्कूल की मान्यता लेने का मामला

Sun, 08 May 2022 11:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 May 2022 11:55 AM IST
सार

आजम खां अभी जेल में ही हैं। उन पर कुल 87 मामले थे। 86 मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। एक मामले में जमानत न मिलने से उनकी रिहाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Sitapur: Azam Khan's troubles increased, another warrant came to jail, case of taking recognition of school from fake documents
आजम खां

विस्तार

सीतापुर की जेल में बंद सपा विधायक आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 26 महीने से जेल में बंद आजम खां के खिलाफ सीतापुर जेल पहुंचा एक और वारंट उनकी परेशानियां बढ़ा सकता है। 19 मई को इस मामले में पेशी होनी है।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला भी बंद थे, लेकिन वह दोनों जमानत पर रिहा होकर घर जा चुके हैं। आजम खां अभी भी जेल में ही हैं। उन पर कुल 87 मामले थे। 86 मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। एक मामले में जमानत न मिलने से उनकी रिहाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अभी हाल ही में सपा नेतृत्व से उनकी तल्खी के बीच सीतापुर की जेल में उनसे मिलने के लिए शिवपाल यादव और कांग्रेसी नेता आए थे। जबकि सपा की ओर से विधायक रविदास मेहरोत्रा आजम से मिलने जेल गए थे, लेकिन आजम ने मेहरोत्रा से मिलने से इनकार कर दिया था। तीन-चार दिन तक चली मुलाकातों के इस दौर ने सियासी गलियारों में मामला काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, अभी मामला शांत चल रहा है। इस बीच शनिवार को रामपुर से सीतापुर जेल पहुंचे एक वारंट ने यहां बंद आजम के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एक वारंट रामपुर से सीतापुर जेल आया। वारंट फर्जीवाड़े से संबंधित है। बताया जाता है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्कूल की मान्यता लेने का मामला है। वारंट पर इस मामले का जिक्र नहीं है। 19 मई तक आजम खां को कस्टडी में लेने का वारंट में जिक्र है। बताया कि इस संबंध में 19 मई को आजम खां की पेशी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed