फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Ambulance carrying patient collides with truck from behind, two people including patient died on the

सीतापुर: पेशेंट ले जा रही एंबुलेंस पीछे से ट्रक में जा भिड़ी, मरीज सहित दो लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

Sat, 01 Jun 2024 09:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Jun 2024 09:49 AM IST
सार

मरीज को सीतापुर ले जा रही एंबुलेंस पीछे से खड़े ट्रक में जा भिड़ी। इस घटना में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन
Sitapur: Ambulance carrying patient collides with truck from behind, two people including patient died on the
दुर्घटना के बाद एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर सिंह ढाबा के पास सीतापुर की तरफ जा रही एम्बुलेंस अचानक पीछे से ट्रक से टकरा गई। एम्बुलेंस लखनऊ से एक मरीज को लेकर सीतापुर आ रही थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिंह ढाबा के सामने शनिवार को करीब सवा आठ बजे एक एम्बुलेंस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एम्बुलेंस में सीतापुर के तामसेन गंज निवासी सूरज (25), खीरी जनपद के हलुवापुर निवासी गुड्डी , रायबरेली जनपद के गुरुबख्श थाना क्षेत्र के लबदेई का पुरवा निवासी सूरज ( 40)  गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, इस हादसे में खीरी जनपद के कम्हरिया निवासी रवि ( 20)  व तामसेनगंज निवासी किरन ( 45) की मौत हो गई। पुलिस की माने तो किरण का लखनऊ में इलाज चल रहा था। परिजन उनको लेकर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed