{"_id":"68593c8f3bdb7bf8d30523db","slug":"sitapur-agriculture-minister-surya-pratap-shahi-reached-sidhauli-called-farmers-and-took-their-feedback-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे सिधौली, किसानों को फोन मिलवाकर लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे सिधौली, किसानों को फोन मिलवाकर लिया फीडबैक
Mon, 23 Jun 2025 05:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Jun 2025 05:15 PM IST
सार
यूपी के कृषि मंत्री सोमवार को जिलों के दौरे पर थे। उन्होंने सीतापुर पहुंचकर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने भी उनसे शिकायत की।
विज्ञापन
सीतापुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले में खाद की उपलब्धता और बिक्री का जायजा लेने सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सिधौली पहुंचे। सबसे पहले वह महमूदाबाद चौराहे के पास स्थित बाबा बीज भंडार पहुंचे। यहां खाद की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन
पता चला कि रैक न आने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं, इफको के केंद्र पर भी मंत्री ने जांच की। वहां मंत्री का काफिला पहुंचते ही किसानों ने उनसे खाद न मिलने की शिकायत की। इस पर वह अंदर गए और खाद का स्टॉक चेक किया।
विज्ञापन
उन्होंने खाद का रजिस्टर निकलवाया और खाद लेकर गए किसानों का फोन मिलवाकर बात की। इस दौरान केंद्र के अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले। वहीं से फोन लगाकर ए आर कोऑपरेटिव नवीन शुक्ला को भी फटकारा। डीएम अभिषेक आनंद को भी फोन मिलवाकर खाद की उपलब्धता पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद वह वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन